Samsung ने पेरिस में Galaxy Watch8 और Wearable टेक्नोलॉजी के साथ 20 km दौड़ और स्केटबोर्डिंग इवेंट आयोजित किया

By Ankit Jaiswal | Oct 17, 2025

पेरिस में इस अक्टूबर के महीने में आयोजित Vredestein 20 km de Paris इवेंट ने शहर की सड़कों और फुटपाथों को तीन दिन तक स्वास्थ्य, दौड़ और स्केटबोर्डिंग के उत्सव में बदल दिया। बता दें कि इस दौरान सैमसंग ने कई पॉप-अप अनुभवों का आयोजन किया, जिनमें स्ट्रीट लीग स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता और हेल्थ इमर्शन सेशन शामिल थे, जिससे यह दिखाया गया कि कैसे पहनने योग्य तकनीक प्रदर्शन, रिकवरी और जुड़ाव में मददगार साबित हो रही हैं।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, Vredestein 20 km de Paris एक्सपो में विज़िटर्स ने Galaxy Watch8 और Samsung Health के साथ विभिन्न इंटरेक्टिव गतिविधियों में हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान उन्होंने अपने हार्ट रेट की क्षमता मापी, नींद के पैटर्न के आधार पर बेहतर नींद के सुझाव पाए, और एंटीऑक्सीडेंट इंडेक्स माप कर अपनी डाइट में सुधार के लिए व्यक्तिगत सुझाव प्राप्त किए। इसके अलावा, विज़िटर्स अपनी दौड़ की आकांक्षाओं के साथ फोटो वॉल पर सेल्फी लेकर साझा कर सकते थे।

सैमसंग का RunnerzZz प्रोग्राम सात देशों के दौड़ प्रेमियों को जोड़ता है, जिसमें उन्होंने Galaxy Watch8 का इस्तेमाल करके प्री-रेस जॉग और 20km रेस के दौरान अनुभव साझा किया। सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर ये दौड़ प्रतिभागी दूसरों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। फिनिश लाइन पार करने के बाद विजेता Samsung Health Victory Selfie Zone में अपनी सफलता का जश्न मना सकते हैं।

गौरतलब है कि स्ट्रीट लीग स्केटबोर्डिंग (SLS) प्रतियोगिता में सैमसंग बूथ ने युवा संस्कृति और तकनीक के समागम को दर्शाया। प्रतियोगियों ने Galaxy Buds3 Pro और Galaxy Z Flip7 FlexCam का उपयोग करते हुए अपने प्रदर्शन और विजयी पल को कैद किया। इससे यह साबित हुआ कि तकनीक खेल और जीवनशैली के अनुभव को और अधिक रोचक और इंटरैक्टिव बना रही हैं।

इस तरह तीन दिन का यह आयोजन पेरिस में तकनीक, खेल और स्वास्थ्य को जोड़ने का एक अनूठा अनुभव साबित हुआ हैं।

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण