Samsung Solve for Tomorrow: छोटे शहरों के Innovations को बड़ा मंच, 100 टीमों का हुआ चयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2026

दक्षिण कोरियाई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने शनिवार को कहा कि उसने भारत में अपनी राष्ट्रव्यापी नवाचार और शिक्षा प्रतियोगिता सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो पहल के पांचवें संस्करण के लिए 100 दलों का चयन किया है। इसमें शीर्ष चार दलों को दो करोड़ रुपये मूल्य का इनक्यूबेशन अनुदान दिया जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अंतिम सूची में शामिल आधे से अधिक दल टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं, जिससे पता चलता है कि प्रतिभा और उद्यमशीलता की महत्वाकांक्षा देश के महानगरों से बहुत आगे तक फल-फूल रही है।

इस समूह में बिहार के बक्सर, असम के कामरूप से लेकर हरियाणा के कैथल और तेलंगाना के मेडचल मल्काजगिरी तक के युवा नवप्रवर्तक शामिल हैं। बयान के मुताबिक इस साल सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो (एसएफटी) के लिए पिछले साल की तुलना में 85 प्रतिशत अधिक आवेदन आए। चुने गए आवेदन कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, खेल और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, जो दिखाते हैं कि तकनीक कैसे रोजमर्रा की ज़िंदगी को बेहतर बना सकती है।

प्रमुख खबरें

110 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, Cyclone Akwan से Andhra और Odisha होंगे प्रभावित

Chhattisgarh Cabinet ने ग्रामीण नल-जल संचालन नियम 2026 के प्रारूप को दी मंजूरी

पेज नंबर 201 पर विवाद, शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब, बैन की मांग

गठबंधन टूटने के बाद Congress से बढ़ी दूरी, Sonia Gandhi के कार्यक्रम से दूर रहे DMK चीफ Stalin