Samsung जल्द लेकर आ रहा है गैलेक्सी Z सीरीज के तहत FOLD और FLIP वाला फोन

By विंध्यवासिनी सिंह | May 29, 2024

एक समय था जब नोकिया का स्मार्टफोन की इंडस्ट्री में जबरदस्त दबदबा था और जैसे ही नोकिया मार्केट में डाउन होना शुरू हुआ उतनी ही तेजी से सैमसंग ने अपने पर फैलाया और स्मार्टफोन की दुनिया में बादशाहत जमाने लग गया। हालांकि सैमसंग के बाद लगातार कई बड़े ब्रांड आए और खूब ख्याति भी बटोरे लेकिन सैमसंग ने फिर वापसी की और स्मार्टफोन में तरह-तरह के बदलाव किया। 

इसे भी पढ़ें: G-Pay और Google Wallet: भारत में आपके लिए दोनों में से कौन सा है बेहतर डिजिटल भुगतान सेवा?

इन फोन को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, वह इस तरीके से है कि 2024 जुलाई तक सैमसंग इन दोनों ही फोन के मॉडल को लांच कर सकता है। यहां तक कहा जा रहा है कि इन दोनों ही फोन के इंटरनल अपग्रेड और डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि यह बात कितनी सच है हमें नहीं पता लेकिन लीक हुई खबरों के अनुसार सैमसंग के आने वाले फोल्डेबल फोन के कलर और स्टोरेज ऑप्शन के बारे में कुछ जानकारी मार्केट में मौजूद हुई है, जिसे लेकर हम आपके सामने उपस्थित हुए हैं। 

कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप स्मार्टफोन को कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा जिसमें लाइट ब्लू ,मिंट,  सिल्वर शैडो, येलो, क्राफ्टेड ब्लैक, पिच और वाइट कलर हो सकते हैं। वहीं सैमसंग क्लैमशेल फोल्डेबल स्माटफोन को रंगीन कलर में लॉन्च करना जारी रखेगी। 

कहा तो यह भी जा रहा है कि इस मॉडल के क्राफ्टेड ब्लैक, पिच और वाइट कलर को चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध किया जाएगा, तो वहीं फोल्ड 6 को नेवी, लाइट पिंक, सिल्वर शैडो, क्राफ्टेड ब्लैक और वाइट कलर में सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

इन फोन के लिए के स्टोरेज की बात करें तो गैलेक्सी Z फ्लिप 6 स्मार्टफोन में 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज होने की बात सामने आ रही है। वही गैलेक्सी Z फोल्ड 6 के  फीचर्स को लेकर जो इनफॉरमेशन मार्केट में मौजूद है उसके अनुसार गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को वेरिएंट को दो फ्लैगशिप चिपसेट के साथ गिगबेंच डेटाबेस पर देखा गया है।

  

कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मेड फॉर गैलेक्सी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 3 मेड फॉर गैलेक्सी चिपसेट के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।  फ्लिप 6 के स्क्रीन कवर की बात करें तो यह 3.9 इंच की होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 4000 mAh की बैटरी बैकअप भी इसमें हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस फोन का 8GB वेरिएंट जिसमें 12 जीबी रैम वेरिएंट लगा हुआ है उसे पहले लांच किया जा सकता है। गैलेक्सी z फोल्ड 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 3 मेड फॉर गैलेक्सी की चिपसेट हो सकती है। 

ऊपर दी गई इनफॉरमेशन मार्केट में मौजूद खबरों के आधार पर लिखी गई है और इसमें कितनी सच्चाई है यह तभी पता चलेगा जब जुलाई में सैमसंग के जबरदस्त धांसू फोन लॉन्च होंगे और सबके सामने मौजूद होंगे। तब तक के यह इंफोमशन कैसी लगी हमें जरूर बताएं।

विंध्यवासिनी सिंह 

प्रमुख खबरें

PV Sindhu ने हिना अकेची को हराकर French Open के फाइनल में बनाई जगह

Delhi Police ने कपड़ा कारोबारी और मेडिकल फर्म से 62.68 लाख रुपये ठगने वाले तीन आरोपी पकड़े

Amit Shah ने Delhi Police मुख्यालय में की उच्च स्तरीय बैठक, LG और CM रहे मौजूद

Rudraprayag: देवशाल-कोठेड़ा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी