सैमसंग भारत में उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांडों में सबसे ऊपर: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

नयी दिल्ली। उपभोक्ताओं के बीच किसी ब्रांड को खरीदने में कितनी सहजता है और वह ब्रांड अपने उपभोक्ताओं के साथ किस हद तक जुड़ा है, इसे लेकर तैयार की गयी एक सूची में दक्षिण कोरिया की मोबाइल कंपनी सैमसंग देश का सबसे उपभोक्ता केंद्रित ब्रांड बनकर सामने आयी है। ब्रांड सर्वेक्षण करने वाली कंपनी टीआरए रिसर्च ने अपनी ‘मोस्ट कंज्यूमर-फोकस्ड ब्रांड्स रिपोर्ट-2019’ का तीसरा संस्करण पेश किया है। इस सूची के लिए 19 मानकों पर 500 सबसे अधिक उपभोक्ता केंद्रित ब्रांडों की रैंकिंग की गयी और कुल 10,000 ब्रांडों के बीच यह सर्वेक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! अब सस्ते होंगे LED और LCD, सरकार ने टीवी पैनल पर 5% आयात शुल्क हटाया

सूची में शीर्ष पांच में से चार ब्रांड इलेक्ट्रानिक क्षेत्र से जुड़े हैं जबकि एक ब्रांड सौंदर्य प्रसाधन का है। वहीं शीर्ष दस में खानपान क्षेत्र का एक, वाहन क्षेत्र के दो और वित्त क्षेत्र का भी एक ब्रांड है। सूची में लैपटॉप निर्माता डेल दूसरे पर, एप्पल तीसरे पर, एलजी चौथे पर और पॉन्ड्स पांचवे स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: होंडा, भारतीय जीवन बीमा निगम, सोनी, टाटा मोटर्स और अमूल का स्थान है। शीर्ष 100 ब्रांड की सूची में 56 भारतीय ब्रांड हैं। 

इसे भी पढ़ें: सैमसंग को महंगी मोबाइल श्रेणी में 65% की बाजार हिस्सेदारी प्राप्त करने की उम्मीद

रपट को बीते सप्ताह जारी किया गया। इस मौके पर टीआरए रिसर्च के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन. चंद्रमौली ने कहा कि उपभोक्ता केंद्रित ब्रांड से आशय किसी ब्रांड के विज्ञापन अभियान से नहीं है, ना ही इसे किसी ब्रांड की रणनीति या योजना कहा जा सकता है। यह किसी ब्रांड के आम जनजीवन का हिस्सा बन जाने की बात है। यह किसी ब्रांड का दर्शन है जो दिखाता है कि लोगों के बीच किसी ब्रांड को खरीदने को लेकर कितनी सहजता है और इसे कोई ब्रांड ग्राहकों के साथ लगातार जुड़े रहकर ही हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जो कह रहे हैं, सैमसंग उसे सुन रही है और इसलिए वह नवोन्मेष करके उपभोक्ता केंद्रित उत्पाद बना रही है। 

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप