Samsung Viewfinity s8: दो स्क्रीन साइज के साथ सैमसंग का ये मॉनिटर हुआ लॉन्च, मिलेंगे ढेरों कनेक्टिवी ऑप्शन, यहां देखें कीमत और फीचर्स

By Kusum | Jul 23, 2024

साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने भारत में viewfinity s8 के monitor को लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में U80UD और S80D मॉडल दो अलग-अलग साइज वेरिएंट में मार्केट में उपलब्ध हैं। इन मॉनिटर की घोषणा सबसे पहले चीनी बाजार में की गई थी और अब इन्हें भारत में लगभग 320 अमेरिकी डॉलर यानी की लगभग 26,799 भारतीय रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। 

Samsung Viewfinity s8 monitor की खूबियां

व्यूफिनिटी S8 को दो साइज ऑप्शन में लॉन्च किया है। इनमें 27 इंच और 32 इंच के साइज शामिल है। ये दोनों वेरिएंट 4K UHD रेजोल्यूशन के साथ HDR10 सपोर्ट, IPS LCD पैनल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस देते हैं। इन मॉनिटर की स्क्रीन को इंटेलिजेंट आई केयर के लिए TUV द्वारा सर्टिफाइड भी किया गया है। सैमसंग के लेटेस्ट मॉनिटर में एर्गोनोमिक डिजाइन है जो स्क्रीन को 90 डिग्री तक घुमाने में सक्षम है। 

साथ ही कनेक्टिविटी विकल्पों में डिवाइस में USB हब के साथ-साथ एख आसान एडजेस्टमन स्टैंड शामिल है। S0UD मॉडल KVM स्विच के साथ लॉन्च किया गया है जो आपको दो अलग-अलग इनपुट डिवाइस के बीच चयन करने देता है। इसमें एक USB-C पोर्ट बी है जो आपको 90 W तक की पावर वाले डिवाइस चार्ज करने देता है। मॉनिटर के लिए इंस्टॉलेशन प्रक्रिया काफी सरल और सीधी है, इसके लिए किसी अतिरिक्त टूल की आवश्यकता नहीं है। 

वहीं सैमंग ने इस मॉनिटर की घोषणा 26.799 भारतीय रुपये की है। दूसरी ओर, 32 इंच के लंबे वेरिएंट की कीमत 31,599 रुपये है। ब्रांड के दो नए मॉडल वर्तमान में आधिकारिक सैमसंग इंडिया वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। 

प्रमुख खबरें

PoK के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ Raja Zulqarnain Khan का 93 वर्ष की उम्र में निधन

LK Advani के 100वें जन्मदिन पर बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, Ram Mandir आंदोलन में उनका योगदान ऐतिहासिक

उत्तराखंड में Dhami सरकार के खिलाफ Congress का 10 नवंबर से राज्यव्यापी अभियान

PM Modi ने Chhattisgarh के Bastar में जवानों संग मनाई Diwali, बोले- आप मेरा परिवार हैं