पहली मुलाकात के एक महीने बाद सना अमीन शेख ने कर ली थी शादी, अब 6 साल बाद लिया तलाक

By एकता | Sep 28, 2022

टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार सना अमीन शेख अपने तलाक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति से अलग होने की घोषणा की थीं, जो उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर थीं। सना ने 2016 में टेलीविजन निर्देशक एजाज शेख से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद अभिनेत्री ने अपने पति से तलाक लेने का फैसला किया है। बता दें कि सना ने अपने तलाक की खबरों पर बात करने से साफ़ मन कर दिया है। अभिनेत्री का कहना है कि अगर वह दुनिया के सामने अपनी टूटी शादी की ज्यादा बात करेंगी तो उन्हें ज्यादा तकलीफ होगी।

इसे भी पढ़ें: बेटी नव्या की Best Friend नहीं बनना चाहती हैं Amitabh Bachchan की लाड़ली श्वेता नंदा, इंटरव्यू में किया खुलासा

सना ने आगे कहा, 'हम पिछले छह सालो में कई बार अलग हुए और कई बार साथ आये क्योंकि हम अपनी शादी को बचाना चाहते थे। लेकिन हमें एहसास हुआ कि हम एक दूसरे के साथ खुश नहीं हैं। जब शादी को बचाने का कोई रास्ता नहीं मिला तो हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।' पति से अलग होने के बाद अभिनेत्री ने अब अपने काम पर फोकस कर रही हैं। सना ने कहा कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर करना चाहती हैं और फ़िलहाल हंसल मेहता के वेब शो का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

बेटे को मार डालेगा ईरान! नेतन्याहू को क्यों सता रहा खौफ, अंदर की कहानी क्या है?

Maharashtra Govt का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: irregular Deputation नियुक्तियां रद्द, 10 सितंबर तक वापसी का Order

Delhi Heritage की अनदेखी पर Supreme Court सख्त, MCD और ASI अधिकारियों को Personal Appearance का नोटिस

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं