सना खान पति के साथ जा रही हैं मक्का मदीना, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं तारीफ

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 19, 2021

बॉलीवुड स्टार रहीं सना खान को हम सभी जानते हैं, उन्होंने सूरत के एक व्यवसायी सैयद अनस से शादी की है। हाल ही में सना खान और अनस उमराह के लिए मक्का मदीना की पवित्र यात्रा पर रवाना हुए। सना खान ने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें भी शेयर की हैं। और बड़ा खूबसूरत सा संदेश भी लिखा है, वो लिखती हैं क्या हसीन समा होगा, क्या हसीं घड़ी होगी जब खाना ए काबा में हमारी हाजिरी होगी। सना खान आगे दिखती हैं निकाह के बाद हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर, सना इन सफर की तस्वीरों को अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। जिसे 2 घंटे में ही लगभग 52,000 लाइक मिल चुके हैं, सभी लोग सना और अनस को इस यात्रा के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। 

  आपको बता दें कि सना खान और अनस की पहली मुलाकात 2017 में मक्का में हुई थी। और 2020 में उन्होंने सैयद अनस से  शादी कर ली थी। शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हुई थी। लोग अक्सर सना और अनस के फोटोशूट को लेकर भी उन्हें निशाना बनाते रहते थे। लोगों का मानना था कि यह शादी जल्दी टूट जाएगी। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मुफ्ती अनस ने सना खान से शादी करके लोगों को गलत पैगाम दिया है। लेकिन देखते देखते इनकी शादी को काफी समय बीत चुका है और अब दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल

Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित