सनातन ही धर्म, बाकी सब संप्रदाय व उपासना पद्धति : Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2023

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि ‘धर्म एक ही है और वह है ‘सनातन धर्म’ बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं।’

यदि सनातन धर्म पर आघात होगा तो विश्व की मानवता पर संकट आ जाएगा।’ गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘श्रीमद्भागवत का सार समझने के लिए विचार में संकीर्णता नहीं होनी चाहिए। संकुचित सोच वाले विराटता का दर्शन नहीं कर सकते।’’

योगी ने कहा, ‘‘इस कथा ज्ञान यज्ञ में सातों दिन पूरी तन्मयता के साथ आप सभी ने कथा का श्रवण किया। यह निश्चित ही जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन का कारण बनेगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल