श्रीलंका के हालात पर बोले सनथ जयसूर्या, मदद और सहायता के लिए हम भारत के शुक्रगुजार, संकट में निभाया बड़ा किरदार

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2022

श्रीलंका वर्तमान दौर में सबसे खराब राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जिसको लेकर उसकी आवाम में खलबली मची है। जनता बागी हो गई है और उसके तेवर देख राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अंडरग्राउंड हो गए हैं। पड़ोसी मुल्क में विद्रोह इस कदर भड़का है कि राजनेता भागे-भागे फिर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री निवास पर प्रदर्शनकारी कब्जा जमा कर बैठ गए हैं। सड़कों पर संग्राम छिड़ा है। प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। कभी श्रीलंका के हीरो और टर्मिनेटर कहे जाने वाले गोटाबाया वर्तमान तारीख में सबसे बड़े विलेन बन गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के राष्ट्रपति 13 जुलाई को देंगे इस्तीफा, प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने की पुष्टि

बता दें कि पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयासूर्या प्रदर्शनकारियों के सपोर्ट में सड़क पर भी नजर आए थे। कोलंबो में राष्ट्रपति भवन के पास जमा प्रदर्शनकारियों की भीड़ में सनथ जयसूर्या भी पहुंच गए थे। जयसूर्या ने इसे लेकर कुछ फोटो भी शेयर किए। वहीं  पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'यह हमारे भविष्य के लिए है। संगकारा के टीममेट महेला जयवर्धने ने भी उनके इस ट्वीट को रीट्वीट किया।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत