Sandeshkhali Violence: BJP का ममता पर वार, रविशंकर प्रसाद बोले, उनका जमीर कहां मर गया है

By अंकित सिंह | Feb 21, 2024

संदेशखाली मामले को लेकर भाजपा पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इसी मामले पर बोलते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संदेशखाली मामला गंभीर है। महिलाओं पर खुलेआम हमले, अपमानजनक व्यवहार और यौन उत्पीड़न के बारे में जो बातें सामने आ रही हैं, वह हमारे समाज और लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब भी इसका बचाव कर रही हैं। क्यों?...एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया। ममता बनर्जी क्या छिपाना चाहती हैं और क्यों? एक महिला सीएम अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए महिलाओं के सम्मान को खतरे में डाल रही हैं।' क्यों? उसका ज़मीर कहां मर गया?... पार्टियां चुप क्यों हैं? 

इसे भी पढ़ें: कानून व्यवस्था की समस्या है, पुलिस अब तक क्यों नहीं कर पाई गिरफ्तार, ममता सरकार को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

भाजपा नेता ने कहा कि कोलकाता हाई कोर्ट ने जो टिप्पणी की है वो आप सबने सुनी है। शाहजहां शेख को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि जब ED ने उसके खिलाफ रेड की तो उसी के बाद ये समस्या हुई। लेकिन उसके बाद जो जानकारी सामने आ रही है, वो किसी भी सभ्य समाज के लिए केवल शर्मनाक ही नहीं, अपितु निकृष्टता की पराकाष्ठा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आखिर ममता जी क्या छुपाना चाहती हैं और क्यों छुपाना चाहती हैं। एक महिला मुख्यमंत्री अपनी राजनीतिक साख को बचाने के लिए महिलाओं की इज्जत को दांव पर लगा रही है। उनका जमीर कहां मर गया है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा