Sandeshkhali Violence: राज्यपाल से मिला BJP प्रतिनिधिमंडल, अन्नपूर्णा देवी बोलीं- TMC कार्यकर्ता बन गई है पुलिस

By अंकित सिंह | Feb 16, 2024

भाजपा की एक केंद्रीय टीम, जिसे अशांत संदेशखाली ब्लॉक का दौरा करने से रोक दिया गया था, ने शुक्रवार शाम को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की और कहा कि पार्टी वहां जाने की अनुमति मांगने के लिए अदालत का रुख करेगी। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए भाजपा टीम को संदेशखाली जाने की अनुमति नहीं दी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सदस्य अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्यपाल भी दुखी हैं... हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे कि हमें संदेशखाली जाने की इजाजत दी जाए और हम वहां जरूर जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: संदेशखाली में अशांति के लिए ममता बनर्जी ने RSS को ठहराया जिम्मेदार, बोलीं- BJP के निशाने पर TMC नेता

भाजपा सांसदों के एक केंद्रीय दल को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखालि का दौरा करने से रोक दिया गया, जहां ग्रामीणों पर टीएमसी नेताओं के कथित अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लागू की गई निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए भाजपा सांसदों के केंद्रीय दल को संदेशखाली जाने की अनुमति नहीं दी। संदेशखालि प्रखंड के रास्ते में रामपुर गांव में रोके जाने के बाद भाजपा का छह सदस्यीय दल धरने पर बैठ गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री भौमिक ने आरोप लगाया कि पुलिस दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। अन्नापूर्णा देवी ने कहा, पुलिस हमें रोकने में बहुत फुर्ती दिखाई। 

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद