सानिया मिर्जा की शानदार वापसी, कैरोलिन गर्सिया के साथ दुबई ओपन के प्री-क्वार्टर्स में पहुंचीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

दुबई। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और फ्रांस की उनकी जोड़ीदार कारोलिन गर्सिया ने मंगलवार को यहां रूस की अल्ला कुद्रीयावत्सेवा और स्लोवानिया की कैटरीना सर्बोतनिक पर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

सानिया और गर्सिया की जोड़ी ने पहले दौर में अपनी रूसी प्रतिद्वंद्वी टीम पर6-4, 4-6, 10-8 से जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला चीन की साइसाइ च्यांग और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसीकोवा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। तैतीस वर्षीय सानिया पिंडली की चोट से उबरने के बाद दुबई ओपन में वापसी कर रही है। 

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA