सानिया और माटेक सैंड्स ने विंबलडन चैंपियनशिप के महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2021

सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक-सैंड्स ने गुरुवार को विंबलडन चैंपियनशिप के महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। सानिया मिर्जा और बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ने छठी वरीयता प्राप्त देसीरा क्रावज़िक और एलेक्सा गुआराची को हराकर महिला युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। सानिया और माटेक-सैंड्स की शुरुआत धीमी रही लेकिन लय हासिल करने के बाद दोनों ने मैच पर अपना दबदबा कायम रखा और एक घंटे 27 मिनट में अमेरिकी-चिली की जोड़ी के खिलाफ 7-5, 6-3 से जीत दर्ज की। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण हालांकि पुरूष युगल वर्ग के पहले ही दौर में एडुआर्ड रोजर वेसलीन और हेनरी कोटिनेन से 6 . 7, 4 . 6 से हारकर बाहर हो गए। दोनों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये जोड़ी बनाई थी लेकिन क्वालीफाई नहींक र सके। सानिया और बेथानी पर मैच की शुरुआत में हीदबाव आ गया जब तीसरे गेम में बेथानी की सर्विस पर सात बार ड्यूस हुआ। अमेरिकी खिलाड़ी ने तीन डबल फॉल्ट किए लेकिन तीन ब्रेक प्वाइंट बचाने के बाद अपनी सर्विस भी बचा ली। सानिया और बेथानी को भी विरोधी की सर्विस तोड़ने का मौका मिला जब अमेरिकी खिलाड़ी ने नेट पर वॉली पर अंक बनाने का मौका गंवा दिया।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा