Sania Mirza Birthday: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की जिंदगी बनी सिनेमा, आज मना रहीं 39वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Nov 15, 2025

महिला टेनिस के लिए मिसाल बनी पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 15 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। सानिया मिर्जा की जिंदगी करीब 3 साल पहले तक जिंदगी एकदम सीधी पटरी पर चल रही थी। लेकिन साल 2023 में संन्यास के बाद सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ में ऐसा मोड़ आता है कि सभी हैरान रह जाते हैं। दरअसल, पाकिस्तन के पूर्व स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ सानिया मिर्जा के 14 साल पुराने रिश्ते का टूटना और पूर्व पति की तीसरी शादी होना। इन सभी घटनाओं ने सानिया मिर्जा की जिंदगी को 'सिनेमा' बना दिया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सानिया मिर्जा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...


जन्म और परिवार

मुंबई में 15 नवंबर 1986 को सानिया मिर्जा का जन्म हुआ था। उन्होंने अपना बचपन हैदराबाद में बिताया और यही से सानिया के टेनिस के करियर की शुरूआत हुई थी। सानिया मिर्जा के पिता का नाम इमरान मिर्जा था, वह पेशे से खेल पत्रकार थे। सानिया ने 14 साल की उम्र से अपने टेनिस करियर की शुरूआत की थी।


टेनिस करियर

साल 1999 में शुरूआत करने के अगले साल ही पाकिस्तान में खेले गए इंटेल जूनियर चैंपियनशिप जी-5 मुकाबले में सिंगल और डबल मुकाबले सानिया मिर्जा ने जीत हासिल की। सानिया मिर्जा के इस सफर ने साल 2003 तक सबसे रोमांचक मोड़ पर लेकर आया। इसमें सानिया मिर्जा ने विंबलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की।


शोएब से मुलाकात

सानिया मिर्जा सुर्खियों में तब आईं, जब उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को डेट करना शुरू किया। दोनों ने 5 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2010 में निकाह कर लिया। सानिया मिर्जा के लिए शोएब ने अपनी पहली शादी खत्म की और सानिया ने भी बचपन के दोस्त से अपनी सगाई तोड़ी।


हालांकि शादी के बाद सानिया मिर्जा को भारतीय फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन कुछ समय बाद यह विवाद शांत हो गया। वहीं साल 2018 में सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया और टेनिस से डेढ़ साल का ब्रेक लिया। फिर साल 2023 में सानिया मिर्चा ने खेल से संन्यास ले लिया। इसके बाद सानिया और शोएब के रिश्ते में खटास आने लगी। फिर साल 2024 में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी की घोषणा की और सानिया मिर्जा के साथ 14 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया।


सानिया मिर्ज़ा का टेनिस करियर

3 फरवरी, 2003 को टेनिस करियर की शुरुआत।

सिंगल में 1 WTA और 14 ITF खिताब

सिंगल में 271 मैच खेले, 161 जीते

मिक्स डबल्स- ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009)

मिक्स डबल्स- फ्रेंच ओपन (2012)

मिक्स डबल्स- यूएस ओपन (2014)

डबल्स में 492 मैच खेले,214 जीते

डबल्स- 41 WTA और 4 ITF खिताब

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Prince Andrew की Arrest से British Royal Family में भूचाल, King Charles के सामने साख बचाने की चुनौती

AI Impact Summit में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, US के Pax Silica क्लब में होगी एंट्री

India AI Summit: PM मोदी के मंच पर Sam Altman-Dario Amodei ने क्यों नहीं मिलाया हाथ?

T20 World Cup में Sikandar Raza का जलवा, Zimbabwe की सुपर एट में तूफानी एंट्री।