Sania Mirza अपने अंतिम ग्रैंडस्लैम मुकाबले के बाद पहुंची घर, पति Shoaib Malik ने किया स्वागत

By रितिका कमठान | Jan 30, 2023

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार का सामना करने के बाद दुबई लौटी, जहां उनके पति शोएब मलिक ने घर पर उनका स्वागत किया है। इसका वीडियो खुद सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके बाद माना जा रहा है कि तलाक की खबरों को झुठलाते हुए दोनों के बीच सुलह हो गई है।

 

दरअसल शोएब मलिक ने सानिया के रियाटरमेंट लेने के बाद उनके घर पर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया है। सानिया के घर पहुंचने का एक वीडियो खुद सानिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें सानिया का परिवार के कई लोगों ने फूलों से स्वागत किया है। इस वीडियो में शोएब मलिक ने भी गुलदस्ता सानिया को देकर उनका स्वागत किया है। दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।

 

बता दें कि सानिया मिर्जा ने अपने करियर का अंतिम ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के तौर पर खेला था। इस टूर्नामेंट में मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में सानिया मिर्जा रोहन बोपन्ना के साथ पहुंची थी। भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने जोड़ीदार रोहन बोपन्ना के साथ 27 जनवरी को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हार का सामना किया, जिसके साथ ही उनके करियर का अंतिम ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका उनके हाथ से निकल गया। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मिक्स्ड डबल्स के खिताबी मुकाबले में 0-2 (7-6, 6-2) से हार का सामना करना पड़ा था।

 

हार के बाद हुई इमोशनल

सानिया मिर्जा ग्रैंड स्लैम मुकाबला हारने के बाद काफी इमोश्नल हो गई। इस मुकाबले के बाद बात करते हुए सानिया मिर्जा आंसू आ गए और वो रोने लगी। सानिया मिर्जा ने बोलते हुए अपनी आंखों से आंसू पोछे और कहा कि मेरा प्रोफेशनल करियर मेलबर्न में 2005 शुरू हुआ था। करियर को खत्म करने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने सेरेना विलियम्स के खिलाफ सबसे पहले 18 वर्ष की उम्र में खेला था और कैरोलिना के खिलाफ भी तभी खेला था। यहां खेलना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। इसे शानदार बनाने के लिए सभी को धन्यवाद। 

प्रमुख खबरें

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी

बांग्लादेश छोड़िए, असली खेल तो नेपाल में हो गया, Gen-Z के PM कैंडिडेट पर हो गया बड़ा खेल

शाहबाग में इंकलाब मंचो का हंगामा जारी, शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों पर मुकदमे की मांग

Delhi: CM Rekha Gupta का ऐलान: नए साल में गरीब परिवारों को मिलेंगे फ्लैट की चाबियां