साड़ी से लेकर लहंगे तक में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं संजना सांघी, लें फैशन टिप्स

By मिताली जैन | Nov 26, 2021

संजना सांघी को भले ही बॉलीवुड में लंबा समय ना बीता हो, लेकिन अपनी अदाकारी और क्यूटनेस के कारण वह लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। संजना सांघी की पब्लिक अपीयरेंस हमेशा ही बेहद खास होती है और हर बार वह एक एलीगेंट तरीके से खुद को स्टाइल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी खास फंक्शन के लिए तैयार होने का मन बना रही हैं तो ऐसे में संजना सांघी के लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको संजना सांघी के साड़ी से लेकर सूट तक के कुछ लेटेस्ट लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी इंस्पायर करेंगे-

 

 

अगर आप किसी खास या करीबी की शादी में या फिर किसी फैमिली फंक्शन में जा रही हैं तो ऐसे में संजना सांघी की तरह लहंगा स्टाइल किया जा सकता है। इस लुक में संजना सांघी ने ब्लू कलर का लहंगा पहना है, जिस पर गोल्डन एंब्रायडरी की गई है। इसके अलावा, फ्लोरल पैटर्न भी बेहद अच्छा लग रहा है। डीप प्लंजिंग और बैकलेस ब्लाउज उनके इस लुक को और भी अधिक स्टनिंग बना रहा है। संजना ने इस लुक में मिनिमल एक्सेसरीज लुक कैरी किया है। लॉन्ग स्टेटमेंट इयरिंग्स और लाइट मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

साड़ी लुक

 

 

अगर आप एक बेहद ही एलीगेंट तरीके से साड़ी पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आपको संजना सांघी के इस लुक से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इस लुक में संजना ने लाइटवेट शीयर फैब्रिक लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन स्ट्राइप्स लुक इसे खास बना रहा है। संजना ने इस साड़ी को मैचिंग प्लेन ब्लाउज के साथ पेयर किया है। एक्सेसरीज में उन्होंने मांगटीका कैरी किया है, जो उनके लुक को एक यूनिक टच दे रहा है। लाइट मेकअप और वेव्स पोनीटेल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें: वेडिंग सीजन में खुद को स्टाइल करने के लिए समांथा रूथ प्रभु के इन लुक्स से लें आइडियाज

सूट लुक

 

 

अगर आप किसी फंक्शन में सूट पहनकर अपने स्टाइल से रॉक करना चाहती हैं तो ऐसे में आप संजना सांघी का यह लुक देखें। इस लुक में संजना ने व्हाइट कलर का सूट पहना है, जिस पर मल्टीकलर एंब्रायडरी की गई है। वहीं, चुनरी को संजना ने वन शोल्डर पर कैरी किया है, जिसके कॉर्नर्स पर टैसल्स लगे हुए हैं। इस फुल स्लीव्स सूट के साथ संजना ने ब्यूटीफुल इयररिंग्स पहने हैं, जो उनके लुक को खास बना रहे हैं। आप किसी भी फैमिली फंक्शन में संजना के इस लुक को बेहद आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Iran ने नहीं की क्षतिग्रस्त परमाणु केंद्रों की मरम्मत, IAEA प्रमुख Rafael Grossi का दावा

Israel Exit Poll Results | इजरायल के एग्जिट पोल में त्रिशंकु जनादेश! बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य अधर में अटका, विपक्ष ने पकड़ी रफ्तार

Bhadohi में दलित अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

UAE ने Flydubai के भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar को किया सम्मानित, कॉकपिट हमले के दौरान दिखाई थी अद्भुत बहादुरी