Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त ने खलनायक बन इंडस्ट्री में किया राज, आज मना रहे 66वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jul 29, 2025

बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता संजय दत्त आज यानी की 29 जुलाई को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। संजय दत्त की फिल्में दर्शक आज भी उतनी ही पसंद करते हैं। हालांकि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही उतार-चढ़ाव भरी रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता संजय दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बता दें कि 29 जुलाई 1959 को संजय दत्त का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम सुनील दत्त और मां का नाम नरगिस था। अभिनेता के माता-पिता दोनों ही हिंदी सिनेमा का मंझे हुए कलाकार थे। ऐसे में इस बात में कोई दोराय नहीं है कि संजय दत्त को अभिनय विरासत में मिली है।

फिल्मी सफर

साल 1981 में संजय दत्त ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। अभिनेता की पहली फिल्म 'रॉकी' थी, जोकि उनके पिता सुनील दत्त ने ही डायरेक्ट की थी। फिर साल 1982 में विधाता, 1990 में थानेदार जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' से संजय दत्त को रातों-रात सफलता मिली और वह हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार बन गए। साल 1992 में अधर्म और 1993 में गुमराह और खलनायक जैसी फिल्मों से अभिनेता को खूब प्यार मिला।

पॉपुलर हुए अभिनेता

साल 1999 में संजय दत्त दाग: द फायर, वास्तव: द रियलिटी और हसीना मान जाएगी फिल्मों में दिखे। इसके बाद साल 2001 में जोड़ी नंबर 1 और 2003 में मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2006 में अभिनेता ने लगे रहो मुन्ना भाई जैसी हिट फिल्में दी और उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई।

पर्सनल लाइफ में उतार चढ़ाव

भले ही संजय दत्त का नाम इंडस्ट्री में पॉपुलर है। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। संजय दत्त को स्टेज चार का लंग्स कैंसर हो गया था। तब उन्होंने मुंबई में इसका इलाज कराया। हालांकि अब अभिनेता इस गंभीर बीमारी से मुक्त हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़