प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने किया 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ पॉपुलर साइंस लिटरेचर इन मलयालम' पुस्तक का विमोचन

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 09, 2022

नई दिल्ली, 9 जून। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने डॉ. अनिल कुमार वाडावतूर की पुस्तक 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ पॉपुलर साइंस लिटरेचर इन मलयालम' का विमोचन किया। डॉ. वाडावतूर आईआईएमसी, कोट्टायम कैंपस के क्षेत्रीय निदेशक हैं। इस अवसर पर प्रो. गोविंद सिंह, प्रो. शाश्वती गोस्वामी, प्रो. आनंद प्रधान, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. रिंकू पेगू, डॉ. राकेश उपाध्याय एवं डॉ. रचना शर्मा भी उपस्थित थे। आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. द्विवेदी ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को विज्ञान के विषय में मलयालम भाषा में प्रकाशित प्रसिद्ध पुस्तकों के इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं के संवर्धन के लिए इस तरह की पुस्तकों का प्रकाशन बेहद जरूरी है। प्रो. द्विवेदी ने डॉ. वाडावतूर को इस महत्वपूर्ण पुस्तक की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात