प्रो. संजय द्विवेदी बोले- देश में आज समाधान परक पत्रकारिता की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2022

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने देश में समाधान परक पत्रकारिता की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि मीडिया समाचारों में समस्या के साथ-साथ समाधान पर भी बात करे। इससे बेहतर समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाधान परक पत्रकारिता के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रो. द्विवेदी ने यह विचार व्यक्त किए। यह अभियान साल भर चलाया जाएगा।

आईआईएमसी के महानिदेशक ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज और परिवार संकट में हैं, तब मीडिया की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। आज मीडिया को परिवार में संस्कार निर्माण एवं समाज को शिक्षित करने का काम करना चाहिये। मीडिया के माध्यम से समाज को ओर बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ समाज के निर्माण से श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण होगा। इसके लिए मीडिया और पूरे समाज को लोकमंगल की भावना से समाधान परक पत्रकारिता करनी होगी।

इसे भी पढ़ें: आईआईएमसी के संशोधित लोगो का लोकार्पण, 'आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वत:' होगी संस्थान की टैगलाइन

इस दौरान ब्रह्माकुमारीज की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की मीडिया विंग के अध्यक्ष बीके करुणा भाई ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान अपनी स्थापना के समय से ही एक विश्व, एक ईश्वर, एक परिवार की थीम के साथ कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय अभियान के तहत पत्रकारों को समाधान परक पत्रकारिता की ओर अग्रसर करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो. केजी सुरेश, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय भाई, मीडिया विंग के उपाध्यक्ष बीके आत्म प्रकाश भाई, नेशनल को-ऑर्डिनेटर बीके सुशांत भाई और फाउंडेशन के जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर ओम शांति पत्रिका के संपादक बीके गंगाधर भाई को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मीडिया विंग में वर्षों से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी शॉल और स्मृति चिंह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐसा पोस्ट, मची खलबली!

चलती Train में Rudrabhishek! Railway ने बताया क्या था Viral Video का सच

India First Hydrogen Powered Train धुएं की जगह पानी छोड़ेगी, बिना डीजल और बिना ओवरहेड तार के इस तरह दौड़ेगी ट्रेन

Parenting in the AI Era: बच्चों का होमवर्क आसान बना रहा एआई, लेकिन पेरेंट्स के लिए ये क्यों है रेड अलर्ट?