बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयासवाल ने दलितों पर अल्पसंख्यक समाज के अत्याचार पर चिंता जतायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

पटना। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयासवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में विगत कुछ दिनों में दलितों पर अल्पसंख्यक समाज के कथित ‘अत्याचार की घटनाएं’ बढ़ी हैं और प्रशासन को हर जगह चौकसी बरतने की जरूरत है। जयासवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल रामगढ़वा के धनगढ़वा गांव में सूचना मिली कि दलित समाज के लोगों के रास्ते को कुछ अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने ईंट की दिवाल बनाकर बंद कर दिया है। मेरी पलनवा थाना प्रभारी से बात हुई और उनके साथ अंचलाधिकारी ने स्वयं स्थान पर जाकर समस्या का निदान कर दिया।’’

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : बांध निर्माण के दौरान किये गये विस्फोट से उछले पत्थर, एक बच्ची की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन को हर जगह चौकसी की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों द्वारा अगर इस तरह की घटनाओं पर तुरंत संज्ञान लेकर निदान कर दिया जाता है तो भविष्य में स्थितियां हाथ से नहीं निकलती है।पर जब जिला प्रशासन एक तरफ खड़ा होकर निर्दोषों को भी दंड देने लगता है तो समाज में बहुत गलत संदेश जाता है।’’ जयासवाल ने आरोप लगाया, ‘‘ चुनाव के पश्चात पश्चिम बंगाल में जिस तरह दलितों पर अत्याचार हुआ है वैसा केवल 1947 के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन दलित कानून मंत्री योगेंद्र नाथ मंडल के कहने पर जो दलित आज के बांग्लादेश में रह गए थे उन पर ही देखने को मिला था।

प्रमुख खबरें

UP में कानून का राज, CM Yogi बोले- अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरी दुनिया में

Canada को मिला EU का पहला Associate Member बनने का न्योता, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते

Gadchiroli से CJP का आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान, बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर

क्या मक्का पर ड्रोन अटैक हुआ था? सऊदी अरब के दावों पर हूती ने क्या खुलासा कर दिया