JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में Nitish Kumar ने किया बड़ा ऐलान, 'अब हमेशा NDA के साथ रहेंगे'

By नीरज कुमार दुबे | Jun 29, 2024

बिहार में सत्तारुढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रहे जनता दल युनाइटेड ने आज अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले किये। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सबसे बड़ा निर्णय यह लिया गया कि सांसद संजय झा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष नीतीश कुमार ने घोषणा की कि वह अब हमेशा एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। माना जा रहा है कि नीतीश की इस घोषणा से उन अटकलों पर विराम लग गया है जिसके तहत अक्सर यह दावा कर दिया जाता है कि वह दोबारा इंडिया गठबंधन में लौटने की राह तलाश रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: JDU की बैठक में नीतीश का बड़ा फैसला, संजय झा बनाए गए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

हम आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा रामनाथ ठाकुर एवं बिहार और अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इस बैठक में हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के विश्लेषण के साथ ही 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर