Maharashtra के मुख्यमंत्री पर संजय राउत ने लगाया घोटाले का आरोप, कहा- देना पड़ेगा इस्तीफा

By अंकित सिंह | Dec 22, 2022

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर घोटाले का बड़ा आरोप लगा दिया। इसको लेकर संजय राउत की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के 110 करोड़ का भूमि घोटाला हम लोगों ने बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के जो 16 भूखंड गैरकानूनी तरीके से अपने बिल्डर्स को बेच दिया। जब ये पूरा मामला कोर्ट में गया तो कोर्ट ने भी कहा कि ये गैरकानूनी है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा भी मांगा। 

 

इसे भी पढ़ें: Border dispute: सीमा विवाद पर बोले संजय राउत, चीन की तरह हम कर्नाटक में प्रवेश करेंगे


सांसद संजय राउत ने कहा कि जब वे(मुख्यमंत्री) महाराष्ट्र में नगर विकास मंत्री थे तब उन्होंने ये घोटाला किया और मुख्यमंत्री बनने के बाद उसपर मोहर लगाई है। उन्होंने साफ कहा कि ये मुद्दा उठता रहेगा, हम चुप नहीं रहेंगे, मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा। इससे पहले संजय राउत ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर बयान देते हुए कहा था कि जिस तरह चीन भारतीय क्षेत्र में ‘घुसा’, उसी तरह वे भी इस पड़ोसी दक्षिणी राज्य में घुसेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हम वार्ता के जरिये मुद्दे का हल करना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री (अपने बयानों से) हर चीज को निशाना बना रहे हैं। महाराष्ट्र में एक कमजोर सरकार है और इसलिए वह उस राज्य (कर्नाटक) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।

प्रमुख खबरें

मेरे साथ बहुत बुरा हुआ...स्वाति मालीवाल ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी से क्या की गुजारिश

Open AI का नया GPT-4o मॉडल क्या है? अबतक का सबसे तेज और शक्तिशाली AI, जानें इसकी खासियत

दीदी, वाम और श्रीराम: बंगाल का चुनाव, सबका अपना-अपना दांव, प्रदेश की सियासी लड़ाई के पूरे परिदृश्य को 5 प्वाइंट में समझें

जो महंगाई पहले डायन थी, अब महबूबा हो गई है, तेजस्वी का भाजपा पर वार, बोले- PM Modi से नहीं चलता देश