संजय राउत का केंद्र सरकार पर हमला, 2 दिन के लिए ED हमें दे दो, फडणवीस भी शिवसेना को वोट करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नियंत्रण उनकी पार्टी को दे दिया जाता है, तो भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी शिवसेना के पक्ष में मतदान करेंगे। राउत की प्रतिक्रिया महाराष्ट्र में शुक्रवार को राज्यसभा की छह सीट के लिए हुए चुनाव में छठी सीट पर शिवसेना प्रत्याशी संजय पवार की हुई हार की पृष्ठभूमि में आई है। इस सीट पर लड़ाई भाजपा और शिवसेना के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी। महाराष्ट्र में राज्यसभा की छठी सीट पर भाजपा के धनंजय महाडिक को मिली जीत का श्रेय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस को दिया जा रहा है। महाडिक ने राज्यसभा की छठी सीट के लिये हुए चुनाव में शिवसेना के संजय पवार को हराया। चुनाव से पहले राउत ने आरोप लगाया था कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल निर्दलीय और छोटे दलों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने में कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का