Sanjay Raut ने बांकीपुर चुनाव में BJP की हार के लिए राम मंदिर लूट को बताया वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

मुंबई, चार अगस्त शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि अयोध्या राम मंदिर में हुई लूट और नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई से उपजे गुस्से ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार तय की। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट जीत ली। यह सीट 1995 से भाजपा का गढ़ रही है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सीट छोड़ने के बाद यहां उपचुनाव कराना पड़ा था।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने विपक्ष का आत्मविश्वास बढ़ाया है। राउत ने यह भी याद दिलाया कि 2018 में भाजपा गोरखपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी से हार गई थी। यह सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच बार प्रतिनिधित्व करने के बाद खाली की थी।

उन्होंने दावा किया कि इस हफ़्ते मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ जेन-जेड की बातचीत में जो लोग शामिल होंगे, वे भाजपा नेताओं या संघ के प्रतिनिधियों के बच्चे या पोते-पोतियां होंगे। राउत ने कहा, वहां और कौन जाएगा? वे (जो शामिल हो रहे हैं) जेन-जेड नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि जेन-जेड वे लोग थे जिन्होंने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सामना किया और आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम में उन्हीं को आमंत्रित किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में