महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण के संकेत? संजय राउत का दावा- शिव शक्ति और भीम शक्ति के साथ आने पर देश में होगा बड़ा बदलाव

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2023

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता शिवसेना और प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाले वंचित बहुजन अघाड़ी के बीच गठबंधन के लिए चल रही चर्चा से अवगत हैं। राउत की टिप्पणी  प्रकाश अंबेडकर के बयान के बाद आई है। अंबेडकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उनकी पार्टी वीबीए संयुक्त रूप से मुंबई निकाय चुनाव लड़ेगी। शिवसेना और वीबीए बीच चर्चा चल रही है। हम दोनों ने एक दूसरे को शब्द दिए हैं। हमने मुंबई निकाय चुनाव के साथ-साथ भविष्य में अन्य सभी चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: पालघर तट के पास अरब सागर में नौका पलटी, सभी 15 यात्री सुरक्षित

राउत ने कहा कि अगर शिव शक्ति और भीम शक्ति एक साथ आते हैं, तो यह देश के राजनीतिक परिदृश्य में भारी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा, 'अगर दोनों शक्तियां साथ आती हैं तो इससे देश में बड़े बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। शिवसेना सांसद ने कहा कि प्रकाश अंबेडकर वर्षों से राजनीतिक क्षेत्र में हैं और बेहद सम्मानित व्यक्ति हैं।  हमें नहीं लगता कि उन्हें राजनीतिक जीवन की मुख्यधारा में आने से कोई रोक सकता है।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन