2024 को लेकर Sanjay Raut का दावा, चुनाव में वाराणसी से उतरीं प्रियंका गांधी तो पीएम मोदी को हरा देंगी

By अंकित सिंह | Aug 14, 2023

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो “वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी।” पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से लड़ते हैं और संजय राऊत ने दावा किया है कि निर्वाचन क्षेत्र प्रियंका गांधी को चाहता है। संजय राउत ने यह भी दावा किया कि रायबरेली, वाराणसी और अमेठी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए कठिन लड़ाई हैं। संजय राउत ने कहा, "वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। बीजेपी के लिए रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई कठिन है।"

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में Priyanka Gandhi, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संजय राउत ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र के दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं। “राजनीति में कुछ भी हो सकता है। अजित पवार, देवेन्द्र फड़नवीस और महाराष्ट्र के लोग इस मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं।" रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से अजित पवार के साथ 'गुप्त बैठक' के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा कि यह बैठक गुप्त कैसे हो गई, जबकि यह बैठक किसी के आवास पर हुई थी।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary की उपस्थिति में Bihar को मिला PMAY-G के तहत 11.18 लाख नए घरों का लक्ष्य

Delhi Student Protests: हिंसा और पुलिस ज्यादती की जांच करेगा SC का पैनल, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी संभालेंगे कमान

Nitish Mishra का बड़ा कदम, बिहार को AI में अग्रणी बनाने के लिए तायो एआई से MoU को मंजूरी

Bollywood Wrap Up | छोटे पर्दे पर अजय देवगन की एंट्री, डायन भाभी बनकर तहलका मचाने आ रही हैं यामी गौतम