राकेश टिकैत से मिले संजय राउत, किसानों के साथ खड़ी है शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2021

गाजियाबाद। शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में किसानों के विरोध स्थल पर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की। किसानों के विरोध स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राउत दोपहर में करीब एक बजे यहां पहुंचे और मंच के पास टिकैत तथा अन्य प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। उस समय राउत सहित कुछ लोगों ने ही मास्क पहन रखे थे। राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘26 जनवरी के बाद जिस तरह से यहां तोड़फोड़ हुयी और टिकैत तथा आंदोलन के दमन की कोशिश की गई, हमने महसूस किया कि किसानों के साथ खड़े रहना और पूरे महाराष्ट्र, शिवसेना तथा उद्धव ठाकरे साहब की ओर से समर्थन करना हमारी जिम्मेदारी है। गाजीपुर किसानों का एक प्रमुख प्रदर्शन स्थल है जहाँ विवादास्पद नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी एकत्र हैं।

प्रमुख खबरें

National Lok Adalat 2026 की Date घोषित, बिना वकील और Court Fee के खत्म होंगे ये सभी मामले

तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी... मुंबई में लेडी डेंटिस्ट ने की आत्महत्या, श्रद्धा वालकर हत्याकांड से कैसे जुड़ी कहानी?

Share Market Update | पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच Sensex में मामूली बढ़त, Nifty 24,250 के नीचे स्थिर

Amarinder Singh Birthday: Congress से BJP तक 5 दशक का सफर, जानिए सियासी उतार-चढ़ाव