महुआ मोइत्रा पर निशिकांत दुबे के आरोप पर बोले संजय राउत, मनोबल गिराने की हो रही कोशिश, भाजपा ने कही यह बात

By अंकित सिंह | Oct 16, 2023

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे के "कैश फॉर क्वेरी" आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस नेता का मनोबल गिराने का एक प्रयास था। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को अडानी सहित किसी भी उद्योगपति पर सवाल उठाना बर्दाश्त नहीं है, यही वजह है कि वे ऐसे आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा टीएमसी की एक प्रसिद्ध नेता हैं और वे (भाजपा) उनका मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Mahua Moitra Vs Sadhvi Niranjan Jyoti: महुआ ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को 'झूठी' कहा तो मिला तगड़ा पलटवार

रविवार को, दुबे ने मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से "रिश्वत लेने" का आरोप लगाया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक "जांच समिति" गठित करने का आग्रह किया। इसको लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "निशिकांत दुबे एक सम्मानित सांसद हैं, वे तथ्यों के साथ खड़े होते हैं। संसद में उनकी विश्वसनीयता है। अगर उन्होंने पत्र लिखा है तो उनकी विश्वसनीयता को नकारा नहीं जा सकता।" केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि आज संसद की बहस का दिन नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि देश के चौथे स्तंभ को इन बातों पर नज़र रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं जब पहली बार संसद गया था तो अटल जी ने मुझसे कहा था कि हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हम यहां आकर अपने जनता की बात करें, हम किसी के मोहरे न बनें। 

प्रमुख खबरें

मशहूर गायिका Dolly Parton का निधन, 80 की उम्र में Nashville में ली अंतिम सांस

Sensex में 285 अंकों की बढ़त, Nifty उछाल के साथ 24,356 के पार खुला

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?