दिल्ली एग्जिट पोल की भविष्यवाणी को संजय राउत ने किया खारिज, कहा- जनता ताकतवर है

By अभिनय आकाश | Feb 06, 2025

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एग्जिट पोल पर कहा कि ये एग्जिट पोल है, असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होगा। एग्जिट पोल में कहा गया था कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और हरियाणा में कांग्रेस जीत रही है। ये 8 तारीख को पता चलेगा लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा दिल्ली नहीं जीतेगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही रहेगी...भाजपा वाले यहां पैसे बांट रहे थे लेकिन न प्रशासन ने और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। भाजपा को भरोसा हो सकता है कि हमने ये सब किया है इसलिए हम जीतेंगे लेकिन जनता ताकतवर है। 

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की