''फ्री कश्मीर'' पोस्टर के बाद शुरू हुआ बवाल, राउत बोले- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

By अनुराग गुप्ता | Jan 07, 2020

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच एक महिला के हाथों में 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर दिखाई दिया। जिसके बाद से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि ये प्रदर्शन किस लिए है ? फ्री कश्मीर का पोस्टर क्यों ? हम मुंबई में ऐसे अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दास्त कर सकते हैं ? मुख्यमंत्री कार्यालय से 2 किमी की दूरी पर आजादी गैंग 'फ्री कश्मीर' के नारे लगा रही?

इसी के साथ देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव जी क्या आप भारत विरोधी 'फ्री कश्मीर' कैंपेन को अपनी नाक के नीचे बर्दाश्त होने देंगे ? देवेंद्र फडणवीस के इस बयान के बाद से मानों बयानों का सिलसिला शुरू हो गया। एक से बढ़कर एक नेताओं ने इस पर अपने बयान दर्ज कराए। हालांकि इस मसले पर उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता संजय राउत का भी बयान सामने आ गया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष के खिलाफ दर्ज की FIR, जानें क्या हैं आरोप ?

राउत ने कहा कि मैंने अखबारों में पढ़ा है कि जो 'फ्री कश्मीर' का बैनर था, वह कश्मीर में इंटरनेट सर्विस, मोबाइल सर्विस समेत अन्य मुद्दों से प्रतिबंध को हटाने की बात कर रहे थे। लेकिन भारत में अगर कोई भी कश्मीर की आजादी की बात करेगा तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार