प्रह्लाद पटेल के बयान पर संजय राउत का पलटवार, पाकिस्तान को हम देख लेंगे, चीन को आखें उठाकर बोलो

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2022

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने देश भर में हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया। अब इस मामले में शिवसेना के सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री के इसी बयान पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है,अगर ये घटना पाकिस्तान प्रायोजित है तो पाकिस्तान में बम डाल दो। लद्दाख में तो चीन घुस गया है। वहां चीन ने सभी अस्त्र-शस्त्र लाकर रखे हैं। चीन को आखें उठाकर बोलो, पाकिस्तान की बात हम देख लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने शिवसेना का एक वोट अयोग्य घोषित कराने के लिए निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाया: राउत

शुक्रवार को नमाज के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को कहा कि कुछ तत्व भारत की बढ़ती लोकप्रियता से ईर्ष्या करते हैं। कुछ लोग भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से जलते हैं। धर्म के नाम पर कुछ उन्मादियों का उपयोग करते हुए अगर कोई इस रास्ते पर जा रहा है तो देश को सजग होना होगा, सरकार सजग है। क़ानून के दायरे में जो हो सकता है वो सरकार करेगी। मंत्री ने इन हिंसक विरोधों के पीछे पाकिस्तान की भूमिका का आरोप लगाया था।  

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।