संजय राउत ने कहा-केंद्रीय एजेंसियां माफिया की भांति भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों को बना रही हैं निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

मुंबई, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां माफिया की तरह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही हैं जिन्होंने उनके झूठ को उजागर किया है। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए मलिक को उनके घर से ले गए। राउत ने कहा, यह महाराष्ट्र सरकार के लिए एक चुनौती है। केंद्रीय एजेंसियां माफिया की भांति भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही हैं जो उनके झूठ को उजागर करते हैं। लेकिन सच की जीत होगी और लड़ाई जारी रहेगी। शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, यह (पुराने मामले निकाल कर व्यक्तियों को निशाना बनाना) 2024 तक जारी रहेगा और उसके बाद उन्हें नतीजा भुगतना होगा।

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Hormuz Strait में सप्लाई रुकी तो $120 के पार जाएगा Brent Crude, Goldman Sachs का अलर्ट

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी