संजय राउत ने कहा कि न तो सावरकर को निशाना बनाया जाना चाहिए और न ही नेहरू को

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2022

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, वी. डी. सावरकर या किसी अन्य स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे अपना पक्ष रखने के लिए इस संसार में नहीं हैं। राउत ने कहा कि नेहरू या किसी अन्य ऐतिहासिक शख्सियत को निशाना बनाकर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का जवाब देने की जरूरत नहीं है। राउत शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े के रुख को स्पष्ट करने के एक दिन बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सावरकर के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने की जरूरत नहीं थी।

उन्होंने यह भी कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में, नेहरू सावरकर के ‘‘वैज्ञानिक नजरिये’’ को अपनाकर भारत को विकास के पथ पर ले गए। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं तो भारत एक और पाकिस्तान बन जाता... इसके लिए भारत हमेशा नेहरू का ऋणी रहेगा।’’ राउत के शुक्रवार को अपनी पार्टी की नाराजगी स्पष्ट करने के बावजूद, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी की आलोचना करने वालों को पहले यह बताना चाहिए कि ‘‘हिंदुत्व के विचारक को अंग्रेजों से 60 रुपये पेंशन क्यों मिल रही थी।’’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और डर के मारे दया याचिका लिखी थी।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम