Exit Polls पर बोले Sanjay Raut, कांग्रेस के अच्छे दिन आ गए है, सबसे पुरानी पार्टी की जीत इंडिया ब्लॉक की जीत होगी

By अंकित सिंह | Dec 01, 2023

पिछले महीने हुए पांच विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान जीतने की भविष्यवाणी के एक दिन बाद, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि कि सबसे पुरानी पार्टी की जीत इंडिया ब्लॉक की जीत होगी, जिसमें 25 से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं। ऐसा तब हुआ है जब अधिकांश एग्जिट पोल में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई थी, जबकि अधिकांश ने राजस्थान में भाजपा की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की थी।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: नजीते से पहले बोले Ashok Gehlot, एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, कांग्रेस बनाएगी सरकार

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है और नतीजे चौंकाने वाले आएंगे....भाजपा पहले दिन से ही आपस में झगड़ रही थी, भाजपा की कोई नीति नहीं थी, कोई एजेंडा नहीं था। एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार का कहना है कि हम तेलंगाना में सरकार बनाएंगे, और हमें राजस्थान से भी उम्मीद है। हमें मध्य प्रदेश में अनुकूल स्थिति का संकेत देने वाली रिपोर्ट मिली हैं। छत्तीसगढ़ में हमारी जीत निश्चित है। सब कुछ 3 दिसंबर को अंतिम रूप दिया जाएगा...(सीएम) गहलोत को विश्वास है कि हम वहां सरकार बनाएंगे...बीआरएस लोग कांग्रेस में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया