Maharashtra: शरद पवार के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, हमारी भूमिका वेट एंड वॉच की है

By अंकित सिंह | May 03, 2023

एनसीपी अध्यक्ष पद से शरद पवार के इस्तीफे से ऐलान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गई है। पूरे मामले को लेकर राजनीति प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एनसीपी के समर्थक लगातार शरद पवार से इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शरद पवार का इस्तीफा देश की राजनीति के लिए बड़ा झटका है। लेकिन अगर उन्होंने ऐसा फैसला लिया तो निश्चित रूप से महाराष्ट्र और देश में खलबली मच जाएगी। हम तय करेंगे कि आने वाले दिनों में क्या होगा। पूरे घटनाक्रम पर हमारी नजर है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी भूमिका वेट एंड वॉच की है।

इसे भी पढ़ें: 'शरद पवार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे', NCP कार्यकर्ताओं से बोले अजित

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि यह शरद पवार का व्यक्तिगत और एनसीपी का आंतरिक मामला है। इस बात पर अभी कुछ बोलना जल्दी होगा। मुझे लगता है कि अभी हमें राह देखनी चाहिए और उसके बाद ही हम कुछ बोलेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा था कि शरद पवार साहब का इस्तीफा एक आश्चर्यजनक बात है। ऐसे समय में जब सभी पार्टी भाजपा के खिलाफ एकजुट हुई हैं, ऐसे समय में उनके इस्तीफे से एक अनुभवी नेतृत्व की कमी खलेगी। उनके जितने भी साथी हैं, जो कमेटी बनी है वो विचार करे और शरद पवार साहब को मना ले, यही हम अपेक्षा करते हैं। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल