संजय राउत ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर कहा, महाराष्ट्र ने एक सभ्य मुख्यमंत्री खोया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार रात कहा कि महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे के रूप में एक समझदार और सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया है, जिन्होंने शालीनता से पद छोड़ दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी रुचि ‘संख्याबल के खेल’ में नहीं है और इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। राउत ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) ने शालीनता से पद छोड़ दिया है। हमने एक समझदार और सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया है।’’ राउत ने कहा कि वे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और जेल जाने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: दर युक्तिकरण मूल्य श्रृंखला में अक्षमताओं की भरपाई करेगाः सीतारमण

उन्होंने कहा, ‘‘धोखेबाजों का अंत कभी अच्छा नहीं होता और इतिहास इसे साबित कर सकता है। अब, यह शिवसेना की भारी जीत की शुरुआत है। हम लाठियों का सामना करेंगे, जेल जाएंगे लेकिन बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को जिंदा रखेंगे।’’ राउत ने यह भी कहा कि वह 2019 में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए बाल ठाकरे के बेटे उद्धव को राजी करने के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार के भी आभारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पवार ने अपना मार्गदर्शन दिया। जब उनके (उद्धव ठाकरे) लोग (शिवसेना के बागी विधायक) उनकी पीठ में छुरा घोंप रहे थे, पवार मजबूती से उद्धव के पीछे खड़े रहे।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने उदयपुर घटना के आरोपी के इस्लामी संगठन से संबंधों की खबर को खारिज किया

राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा सरकार के साथ रहे। उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता आती-जाती है और यहां कोई भी स्थायी रूप से सत्ता में रहने के लिए नहीं है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि न्याय अवश्य होगा। राउत ने कहा, ‘‘यह अग्निपरीक्षा का समय है। ये दिन जल्द ही बीत जाएंगे।’’ इससे पहले उन्होंने कहा था कि ठाकरे जिम्मेदारी से भागने वाले नहीं हैं और वह अंत तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना फिर से उठेगी और एक शिवसैनिक फिर से मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे हमारे नेता हैं। उन्हें जिस तरह का समर्थन है..वह अंत तक लड़ेंगे।’’

राउत ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि जो सत्ता हथियाना चाहते हैं वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन भविष्य शिवसेना का होगा। ऐसे में जब उच्चतम न्यायालय शिवसेना की अर्जी पर सुनवाई कर रहा था जिसमें उसने शक्ति परीक्षण कराने को चुनौती दी थी, ठाकरे ने कैबिनेट की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्हें उनके अपनों ने ही धोखा दिया। इस पर राउत ने कहा कि ठाकरे की टिप्पणी से उनकी आंखों में आंसू आ गए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का Haridwar से बड़ा बयान- UP में न दंगे, न कर्फ्यू; Economy में बना मिसाल

फिल्म Ghooskhor Pandat पर बवाल! FIR और NHRC के नोटिस के बाद मेकर्स ने हटाई प्रचार सामग्री, Manoj Bajpayee ने दी सफाई

Jammu आते ही सीधे Border पर पहुँचे Amit Shah, खुद लिया सीमा चौकियों का जायजा, BSF जवानों को सराहा

Islamabad Suicide Attack: खून से लाल हुआ इमामबाड़ा, चीख-पुकार के बीच 11 की मौत, दर्जनों घायल