Sanjay Raut का बयान, दिल्ली में अच्छा काम कर रही केजरीवाल सरकार, इसलिए BJP ईर्ष्या कर रही

By अंकित सिंह | Aug 07, 2023

दिल्ली सेवा विधेयक को सोमवार को राज्यसभा में पेश किए जाने की तैयारी के साथ, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर स्थगन तक उच्च सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है। दिल्ली में AAP सरकार की सराहना करते हुए, उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहा है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी "ईर्ष्या" कर रही है।

आप का आरोप

संदीप पाठक ने कहा कि यह बिल अरविंद केजरीवाल को राजनीति में आगे बढ़ने से रोकने के लिए लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और अन्य पार्टियां हमारा समर्थन कर रही हैं। वे (केंद्र सरकार) अपने राजनीतिक हित के लिए यह विधेयक ला रहे हैं। हम जनता के बीच जाएंगे और बीजेपी को बेनकाब करेंगे। AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि AAP और I.N.D.I.A ब्लॉक दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम इस बिल को विधायी प्रक्रिया के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से भी रोकेंगे...यह दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को गुलाम बनाने का बिल है, यह 2 करोड़ लोगों के मतदान के अधिकार को खत्म कर देता है। 

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly सत्र 10 मिनट में स्थगित, Congress ने आप सरकार को घेरा

केरलम में SMA दवाओं को लेकर विवाद के बीच मंत्री K Muraleedharan की बैठक पर सफाई

Deepti Sharma नई भूमिका के लिए तैयार, कप्तान Smriti Mandhana को देंगी पूरा सहयोग

विधानसभा चुनाव से पहले Uttarakhand Congress ने 70 क्षेत्रों के लिए शुरू की न्याय यात्रा