कुछ इस अंदाज में ED ऑफिस पहुंचे संजय राउत, कहा- मैं निर्भय आदमी हूं, एक तटस्थ एजेंसी में जा रहा

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2022

पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत मुंबई में प्रवर्तन निदेशायल पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि ईडी एक सर्वोच्च जांच एजेंसी है। मुझे समन भेजा है, उनको कुछ जानकारी चाहिए तो मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं उनका सहयोग करूं। मैं बहुत निर्भय आदमी हूं क्योंकि मैंने जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया। केंद्रीय एजेंसी ने मुझे तलब किया और मैं एक नागरिक होने के साथ-साथ सांसद भी हूं। इसलिए मैं ईडी के सामने आया हूं। अगर यह सब राजनीतिक है, तो हमें बाद में पता चलेगा। अभी, मुझे लगता है कि मैं एक तटस्थ एजेंसी में जा रहा हूं और मुझे उन पर पूरा भरोसा है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री ने की पहली कैबिनेट बैठक, उद्धव ठाकरे ने दी बधाई, बोले- महाराष्ट्र में हों अच्छे काम

गौरतलब है कि मामला पात्रा चॉल नामक आवास परिसर के पुनर्विकास में कथित घोटाले का है। अप्रैल में, ईडी ने मामले में उनके परिवार की संपत्तियों को भी कुर्क किया था। 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा