Sanjay Singh- Manish Sisodia के बाद के कविता, दिल्ली शराब नीति मामले में मिली सुप्रीम राहत, अब अगला नंबर केजरीवाल का होगा?

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2024

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में मनीष सिसोदिया के बाद अब के कविता को भी जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में बीआरएस एमएलसी के कविता को जमानत दे दी। अदालत ने मामले में की जा रही जांच की प्रकृति को लेकर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की खिंचाई की। तेलंगाना के पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर की बेटी के कविता 15 मार्च से हिरासत में हैं। सुनवाई के दौरान, जस्टिस बीआर गवई और के वी विश्वनाथन की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई से पूछा कि उनके पास यह साबित करने के लिए क्या सामग्री है कि के कविता कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में शामिल थीं।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi 'जातिय राजनीति' से बीजेपी को डरा रहे, कांग्रेस शासित राज्य के CM इसे सबसे बड़ी त्रासदी बता रहे

के कविता के वकील ने आरोप को फर्जी बताया। बाद में बेंच ने एजेंसियों के वकील से कड़ा सवाल पूछा। इसमें राजू से पूछा गया, ''यह दिखाने के लिए क्या सामग्री है कि वह अपराध में शामिल थी। 

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में