Sanjay Singh Arrested | AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में सुबह से हो रही थी पूछताछ

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2023

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब घोटाले में ईडी की पूछताछ के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है। ईडी की तरफ से संजय सिंह के घर पर छापेमारी की गई थी। संजय सिंह की गिरफ्तारी तब हुई जब दिनेश अरोड़ा अप्रूवर बन चुके हैं। चार्जशीट में ये बताया गया था कि दिनेश अरोड़ा संजय सिंह के बहुत करीबी थे। दिनेश अरोड़ा के अप्रूवर बनने के बाद कुछ तथ्य प्रवर्तन निदेशालय को मिले थे। जिसके तहत उन्होंने सुबह से संजय सिंह के घर पर छापेमारी की। उसके बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ईडी के अनुसार संजय सिंह पर आरोप

ईडी के आरोप पत्र के अनुसार, दिल्ली के व्यवसायी दिनेश अरोड़ा, जिन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था, उन्होंने पहले संजय सिंह की उपस्थिति में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। एक बयान में अरोड़ा ने ईडी को बताया कि उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह से हुई थी, जिसके बाद वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के भी संपर्क में आए। सूत्रों ने बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली चुनाव से पहले धन जुटाने के लिए आयोजित किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग