Women Reservation Bill को संजय सिंह ने बताया महिला बेवकूफ बनाओ विधेयक, बोले- यह मोदी सरकार का एक और जुमला

By अंकित सिंह | Sep 20, 2023

महिला आरक्षण विधेयक जिसे नारी शक्ति वंदन विधेयक का नाम दिया गया है, इसे लोकसभा में पेश किया जा चुका है। इस पर आज चर्चा भी हो रही है। साथ ही साथ राजनीति भी जारी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि यह निश्चित रूप से महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, यह 'महिला बेवकूफ बनाओ' विधेयक है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से उन्होंने जो भी वादे किए थे उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा लाया गया एक और 'जुमला' है...यदि आप विधेयक को लागू करना चाहते हैं, तो AAP पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है लेकिन इसे 2024 में लागू करें। 

इसे भी पढ़ें: Sachin Pilot- समझ से परे है कि वे महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू क्यों नहीं करना चाहते

महिला आरक्षण बिल पर आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि कल जब हमने बिल की कॉपी देखी तो उसमें 2024 के लिए कोई प्रावधान नहीं था। साफ लिखा है कि आने वाले समय में इसका पालन किया जाएगा। इसमें 10 या 20 साल लग सकते हैं। रही बात महिलाओं को अधिकार देने की तो मोदी सरकार को 2024 में इसे लाने की नीति बनानी चाहिए। महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि यह विधेयक महिलाओं की गरिमा के साथ-साथ अवसरों की समानता को भी बढ़ाएगा। महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके चार महत्वपूर्ण खंड हैं। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट