'वे कुछ बड़ा अंजाम देंगे', Sanjay Singh का दावा, केजरीवाल को फंसाने की हो रही साजिश

By अंकित सिंह | Nov 10, 2023

आप नेता संजय सिंह, जिन्हें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति "घोटाले" से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित संबंध में गिरफ्तार किया गया है, ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को "फंसाने की एक बड़ी साजिश" चल रही है। मामले के सिलसिले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए गए सिंह ने कहा कि सिर्फ एक साजिश नहीं, केजरीवाल के साथ "कुछ बड़ा" होने वाला है। अदालत परिसर में कई पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद सिंह ने परोक्ष रूप से केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ''केजरीवाल को फंसाने की एक बड़ी साजिश है। सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, वे केजरीवाल के साथ कुछ और भी बुरा करने जा रहे हैं। वे कुछ बड़ा अंजाम देंगे।”

इसे भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली में रातभर बारिश के बाद साफ हुई हवा, प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI में सुधार

न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें (सिंह को) पंजाब की एक अदालत के समक्ष पेश करने का भी निर्देश दिया, जब सूचित किया गया कि पंजाब के अमृतसर की एक अदालत से एक मामले में पेशी वारंट प्राप्त हुआ है। इस बीच, अदालत कक्ष में लाए जाने के दौरान आप नेता ने भाजपा का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि ‘उन्होंने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से भी बदतर कुछ करने की योजना बनाई है।’ उन्होंने अदालत कक्ष के बाहर मीडियाकर्मियों से कहा, ‘केजरीवाल को फंसाने की एक बड़ी साजिश है। सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, वे केजरीवाल के साथ कुछ और भी बुरा करने जा रहे हैं। वे कुछ और बड़ा अंजाम देंगे।’ 

प्रमुख खबरें

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी

HDFC Bank ने नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे दो नाम

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें