अपनी गिरफ्तारी पर बोले Sanjay Singh- मरना मंजूर, झुकना मंजूर नहीं, केजरीवाल ने कहा- ये मोदी की बौखलाहट

By अंकित सिंह | Oct 04, 2023

आम आदमी पार्टी के लिए एक और झटका देते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति की जांच से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसके राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह से ही सांसद के दिल्ली आवास पर तलाशी ली जा रही थी। पार्टी से यह तीसरी बड़ी गिरफ्तारी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से धन शोधन के आरोप में पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था। हालाँकि, पार्टी को सबसे बड़ा झटका इस साल फरवरी में लगा, जब दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को कथित शराब नीति घोटाले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।

आप की प्रतिक्रिया

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप विधायक दुर्गेश पाठक का ने कहा कि संजय सिंह विपक्ष की मजबूत आवाज हैं और वह हर मोर्चे पर मोदी सरकार को बेनकाब कर रहे थे। यह तो सिर्फ शुरुआत है और मुझे लगता है कि 2024 के चुनाव तक ऐसी और गिरफ्तारियां होंगी। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है और जल्द ही हमें न्याय मिलेगा और संजय सिंह बाहर आएंगे। मंत्री आतिशी ने कहा कि यह बीजेपी की हताशा को दर्शाता है। बीजेपी जानती है कि वे आगामी राज्य चुनाव और लोकसभा चुनाव हार जाएंगे। कल वरिष्ठ पत्रकारों पर छापे पड़े और आज संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। यह विपक्ष को चुप कराने की कोशिश है। हम ऐसा नहीं करेंगे। देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे....इंडिया गठबंधन एक साथ खड़ा है और संविधान को बचाने के लिए लड़ता रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Singh Arrested | AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में सुबह से हो रही थी पूछताछ

विपक्ष का साथ

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार नहीं किया है, उन्हें बीजेपी की इकाई ने गिरफ्तार किया है जिसमें ईडी-आईटी-सीबीआई शामिल है. काले दिन शुरू हो गए हैं...तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं. इस डर का जल्द ही प्रतिकार किया जाएगा। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि सरकार के निर्देश पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। मैं संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं... दिल्ली सरकार और AAP को बदनाम करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। हमारा रुख है स्पष्ट है कि हम एजेंसियों के खिलाफ नहीं हैं बल्कि एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ हैं। संजय सिंह की मां राधिका सिंह ने कहा, "एक निर्दोष व्यक्ति को इस प्रकार से गिरफ्तार करना गुनाह है। मेरा बेटा निर्दोष है, इतना ईमानदार लड़का मैंने नहीं देखा है... ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं।"

प्रमुख खबरें

Renukaswamy Murder Case में नया मोड़! कन्नड़ एक्टर Darshan Thoogudeepa को बड़ा झटका, सह-आरोपी प्रदोष बना सरकारी गवाह

Dhuandhar Falls और जादुई चट्टानें, भेड़ाघाट का वो रहस्यमयी सफर जहां आज भी मिलते हैं Dinosaur Eggs

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai

शिवराज का चिदंबरम पर पलटवार: कांग्रेस ने ही बिगाड़ा One Nation, One Election का सिस्टम