संजय सिंह की गिरफ्तारी ‘पूरी तरह अवैध , यह प्रधानमंत्री मोदी की घबराहट को दर्शाती है: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2023

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को ‘पूरी तरह से अवैध’ करार देते हुए दावा किया कि वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव से पहले और अधिक विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य सिंह के घर पर छापा मारा और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है। यह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी की घबराहट को दर्शाता है। वे चुनाव तक कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा इस तरह की छापेमारी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के नजदीक आते ही ईडी, सीबीआई, आयकर और पुलिस, सब सक्रिय हो जाएंगे। इस तरह के और छापे मारे जाएंगे। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है।’’ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए और दावा किया कि छापे के पीछे लोकसभा चुनाव में हार का डर है। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से तीन अक्टूबर को पत्रकारों को निशाना बनाया गया, वह सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ किसी भी आवाज को दबाने की कोशिश की ओर भी इशारा करता है, जो मेरे विचार से लोकतंत्र के खिलाफ है। भाजपा को लोगों पर भरोसा करना चाहिए।

आवाजों को दबाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग करने से चुनाव नहीं जीता जा सकता है, यह इतिहास बताता है।’’ राय की कैबिनेट सहयोगी आतिशी ने जोर देकर कहा कि भाजपा ‘आप‘ से डरती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि 15 महीने से जारी जांच की तरह, संजय सिंह के घर, गांव या कार्यालय से भ्रष्टाचार का कोई भी सबूत नहीं मिलेगा, भले ही वे दस बार छापेमारी करें।’’ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक काल्पनिक घोटाला है जिसकी पिछले 15 महीनों से जांच चल रही है। आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छापेमारी को ‘प्रतिशोध’ की राजनीति करार दिया।

प्रमुख खबरें

Kangana की जवानी पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस

बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़ा फेरबदल संभव, 4 CMs को मिलेगी जगह; Modi-Nabin के अलावा कौन-कौन?

Prabhasakshi NewsRoom: Kiren Rijiju की एक डुबकी से आई सियासी सुनामी! Pawan Khera को Half Naked वाले तंज पर मिला करारा जवाब