फुटबॉल क्लब के मालिक बने संजू सैमसन, विराट-धोनी की तरह अपनाया बिजनेस मॉड्यूल

By Kusum | Sep 10, 2024

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन फैंस के बीच खासे चर्चित खिलाड़ी हैं। दुनियाभर में उनके कई फैंस मिल जाएंगे, जो उन्हें खेलता देखना चाहते हैं। साथ ही संजू अपने राज्य के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक हैं। सैमसन का भी अपने राज्य के प्रति प्यार दिखाई देता है। वहीं अब क्रिकेट के साथ वह अब अपने प्रदेश के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रमोट करते हुए दिखेंगे। 

बता दें कि, बीते सोमवार की शाम इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है। कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मलप्पुरम ने फॉर्को कोच्चि को माद दी थी। इस जीत केबाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया गया कि सैमसन इस क्लब के नए सह मालिक हैं। 

मलप्पुरम का ये क्लब घरेलू मैच पायनैड स्टेडियम में खेलता है। इस स्टेडियम को मलप्पुरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, ये क्लब आईलीग या इंडियन सुपर लीग में शामिल नहीं हैं। 

संजू सैमसन से पहले एमएस धोनी और विराट कोहली फुटबॉल क्लब में हिस्सेदारी ले  चुके हैं। जहां महेंद्र सिंह धोनी इंडियन सुपर लीग के क्लब चेन्नइयन एफसी के सह-मालिक हैं। साल 2014 में उन्होंने इस क्लब में हिस्सेदारी खरीदी थी। धोनी के अलावा स्टार एक्टर अभिषेक बच्चन और बिजनेसवुमन वीटा दानी भी इस क्लब में हिस्सेदार हैं। 

प्रमुख खबरें

आज रात एक पूरी सभ्यता का हो जाएगा अंत, ट्रंप अब ईरान में वही करेंगे जिसका पूरी दुनिया को था डर?

Assam में सरकार बनते ही पहली Cabinet में UCC, Amit Shah बोले- चार शादी अब नहीं चलेगी

Mumbai vs Rajasthan: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टक्कर, Points Table में टॉप पर पहुंचने की जंग।

Global Market में Maruti eVitara का दमदार प्रदर्शन, ANCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-Star रेटिंग