राजस्थान रॉयल्स को क्यों छोड़ना चाहते हैं संजू सैमसन? इस पूर्व खिलाड़ी ने बताया कारण, CSK को भी दी ये खास सलाह

By Kusum | Aug 13, 2025

संजू सैमसन अपनी आईपीएल की वर्तमान फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को छोड़ना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपने साथ शामिल करना चाहती है। ऐसे में सीएसके में वह एमएस धोनी की जगह ले सकते हैं। इसके लिए CSK राजस्थान रॉयल्स से डील की कोशिश में लगी है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआर सीएसके से सैमसन के बदले दो खिलाड़ी चाहती है। 

उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि राजस्थान रॉयल्स का कल्चर रहा है युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का। उनके पास पहले से ही बैटिंग में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग जैसे प्रतिभाएं हैं। उन्होंने दावा किया कि संजू सैमसन दीवार पर लिखी इबादत को पढ़ चुके हैं और इसी वजह से वह किसी अन्य टीम के साथ जुड़ना चाहते हैं। 

इसके पीछे के संभावित कारण का जिक्र करते हुए उथप्पा ने कहा कि जायसवाल, सूर्यवंशी और रियान पराग के रहते हुए सैमसन को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी पर उतरना पड़ेगा। वह नहीं चाहते है बल्लेबाजी क्रम में वह नीचे खिसके क्योंकि वह भारत के लिए टी20 में ओपनिंग करते हैं। 

उथप्पा ने ये भी बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स किस तरह से संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ सकती है। सैमसन का मौजूदा मूल्य 18 करोड़ रुपये है, इसलिए ट्रेड डील मुश्किल साबित हो रही है। उथप्पा का मानना है कि सीएसके को आर अश्विन और विजय शंकर के बदले में राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को लेने के डील करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा