Sanju Samson Birthday: क्रिकेटर नहीं IPS बनना चाहते थे संजू सैमसन, आज मना रहे 31वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Nov 11, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज यानी की 11 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि संजू सैमसन का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए संजू सैमसन ने क्रिकेट में अपना करियर बनाया। संजू सैमसन ने सीमित ओवरों में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर संजू सैमसन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बेटे के लिए पिता ने छोड़ी नौकरी

संजू सैमसन के पिता ने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने की ठान ली। फिर साल 2006 में संजू का सिलेक्शन दिल्ली अंडर-13 टीम में नहीं हुआ, तो उनके पिता ने नौकरी छोड़ दी और परिवार सहित केरल लौट आए। यहां पर उन्होंने संजू को पूरे समर्पण के साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग देना शुरू किया और उनकी मेहनत का उनको फल भी मिला।

फर्स्ट क्लास में किया डेब्यू

फिर साल 2011 में संजू सैमसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। वहीं इसके अगले साल उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में कदम रखा। संजू के शानदार प्रदर्शन के कारण साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की टीम से IPL खेलने का मौका मिला। पहले सीजन में संजू ने 11 मैचों में 206 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। संजू सैमसन के प्रदर्शन से प्रभावित होकर राजस्थान रॉयस्स ने 2014 में उनको 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया। इस सीजन में संजू ने 13 मैचों में 339 रन बनाए। फिर साल 2015 में संजू को भारतीय टी20 टीम में शामिल कर लिया गया।

पहला अंतरराष्ट्रीय मैच

वहीं 19 जुलाई 2015 को संजू सैमसन ने भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस दौरान संजू ने 19 रन बनाए। इसके बाद संजू को दोबारा मौका मिलने में करीब 5 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। फिर IPL में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए संजू ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद साल 2021 में संजू को वनडे टीम में डेब्यू करने का मौका मिला। संजू सैमसन ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखेने के बाद भी कई यादगार पारियां खेलीं।

संजू सैमसन ने अब तक 16 वनडे मैचों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाए। 51 टी20 मुकाबलों में 3 शतक और 3 अर्धशतक सहित 995 रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संजू सैमसन के नाम 3,888 रन और लिस्ट-ए क्रिकेट में 3,487 रन हैं।

प्रमुख खबरें

Uddhav Thackeray को Lok Sabha में तगड़ा झटका, 6 सांसदों ने छोड़ा साथ, Eknath Shinde कैंप में शामिल

Ujjain Land Scam: कांग्रेस का CM मोहन यादव पर बड़ा आरोप, परिवार ने खरीदी 111 एकड़ जमीन

UN की बैठक में China-Pakistan को भारत का करारा जवाब, कहा- Kashmir हमारा आंतरिक मामला है

Ketan Agarwal Murder | उन्हें शुरू से ही सब पता था, पुणे के बिज़नेसमैन के पिता को शक, बेटे के मर्डर में मंगेतर Siya Goyal का परिवार भी शामिल