Sansad Diary: लोकसभा और राज्यसभा में आज भी जमकर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यावाही स्थगित

By अंकित सिंह | Jul 22, 2025

मंगलवार सुबह राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, लेकिन दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने बिहार मतदाता सूची संशोधन के विरोध में नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार, 23 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने केंद्र के खिलाफ नारे लगाए और कई मुद्दों पर पर चर्चा की मांग की।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष चर्चा की मांग कर रहे हैं और हम इसके लिए तैयार हैं। फिर वे सदन क्यों नहीं चलने दे रहे? यह दोहरा मापदंड गलत है। अगर आप चर्चा चाहते हैं, तो हंगामा न करें। सरकार ने कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। आप जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। 

सीमा शुल्क अधिकारियों और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बाजार में अवैध तंबाकू की बिक्री की रोकथाम के लिए चालू वित्त वर्ष में जून तक लगभग 3.93 करोड़ सिगरेट जब्त की है। सरकार ने मंगलवार को संसद को यह जानकारी दी। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया।

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा किया गया मंजूर, PM मोदी ने बेहतर स्वास्थ्य की कामना की

राज्यसभा की कार्यवाही

राज्यसभा में मंगलवार को उपराष्ट्रपति एवं सभापति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आसन की ओर से घोषणा की गयी, जिन्होंने सोमवार रात अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा था। उच्च सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे जब शुरू हुई तो पीठासीन अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि उन्हें एक आवश्यक सूचना सदन को देनी है। तिवाड़ी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के तहत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के तत्काल प्रभाव से इस्तीफे की 22 जुलाई 2025 को एक अधिसूचना जारी की है। उपराष्ट्रपति पद से धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मंगलवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन की सुबह की कार्यवाही की अध्यक्षता की।  आमतौर पर धनखड़ दिन की शुरुआत में राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता करते थे।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज