संसद टीवी हुआ लॉन्च, पीएम मोदी बोले- भारत के लिए लोकतंत्र सिर्फ संवैधानिक ढांचा नहीं, बल्कि जीवनधारा है

By अंकित सिंह | Sep 15, 2021

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद टीवी का उद्घाटन किया। इसी के साथ लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी का विलय हो गया। दोनों को मिलाकर संसद टीवी बनाया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन हमारी संसदीय व्यवस्था में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ रहा है। आज देश को संसद टीवी के रूप में संचार और संवाद का एक ऐसा माध्यम मिल रहा है जो देश के लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की नई आवाज के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि संसद टीवी के रूप में एक नई शुरुआत हो रही है। संसद टीवी सोशल मीडिया और ओटीटी पर भी उपलब्ध होगा। यह ऐप प्रारूप में भी उपलब्ध होगा। यह इसे आम भारतीय के करीब ले जाएगा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज देश को संचार का एक नया माध्यम मिल रहा है जो भारत के युवाओं और लोकतंत्र की आवाज के रूप में काम करेगा। आज दूरदर्शन ने भी 62 साल पूरे कर लिए हैं और बहुत सारे लोगों ने इसकी यात्रा में योगदान दिया है। बदलते समय में मीडिया और टीवी channels की भूमिका भी तेजी से बदल रही है। 21वीं सदी तो विशेष रूप से संचार और संवाद के जरिए revolution ला रही है। ऐसे में ये स्वाभाविक है कि हमारी संसद से जुड़े चैनल भी इन आधुनिक व्यवस्थाओं के हिसाब से खुद को ट्रान्स्फॉर्म करें। 

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब