By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026
संत कबीर नगर, दो अगस्त उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में 20 साल की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना खलीलाबाद कोतवाली इलाके के गोरखाल गांव की है और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका की मां विंदा देवी ने बताया कि उनकी बेटी एक साल से गोरखाल गांव में रह रही थी और एक अन्य छात्रा उसके कमरे में रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की साथी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।